सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन ने किया ,कॉग्रेस कार्यालय मै बैठक
बद्रीनाथ विधायक ,जिला कॉग्रेस अध्यक्ष भी रहे शामिल

चमोली –
सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में जिला सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक संगठन चमोली की बैठक संगठन की मजबूती के दृष्टिगत तथा आगामी चुनावों के मध्यनजर विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला तथा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की गरिमामई उपस्थिति में जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।
बैठक में संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर क्रान्तिकारी मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व व समाज सुधार के कार्यों की व्याख्या की गई।बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नांकित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।संरक्षक -जी डी हिंदवाल, राजेन्द्र सिंह रावत व रमेश चंद्र,बरिष्ठ उपाध्यक्ष- वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, महिपाल सिंह बिष्ट व मदन खनेडा,महामंत्री -नन्दन सिंह राणा,कोषाध्यक्ष -रामलाल,सचिव -एम एल पलेठा, भक्ति लाल, शान्ति लाल, संग्राम भारती, बलवन्त सिंह राणा व बुद्धि लाल,मीडिया प्रभारी -बलवन्त सिंह बिष्ट, पुष्कर कोहली ,संगठन मंत्री -दीवानसिंह रावत,प्रचार मंत्री -हीरालाल,ब्लाक अध्यक्ष दशोली -नरेन्द्र सिंह सजवांण,नगर गोपेश्वर अध्यक्ष -भक्त दर्शन बिष्ट,कार्यक्रम में बरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक आनंद सिंह पंवार,मातवर कंसवाल,बसंत लाल, प्रताप लाल,मनवर सरांई आदि सामिल रहे ।


