Blog

जनता उमावि रणधार की प्रबंध समिति चुनाव में द्वारिका प्रसाद सेमवाल बने प्रबंधक

ख़बर को सुनें

जखोली।

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणधार जखवाडी बांगर में प्रबंधक समिति के चुनाव में द्वारिका प्रसाद सेमवाल को प्रबन्धक व पुनीता सेमवाल को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से चुना गया है। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में दर्शन सिंह धिरवाण को उपाध्यक्ष,घीणा लाल को सह प्रबंधक, सतीश लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया, जबकि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में पूर्व प्रबंधक बलवीर सिंह धिरवाण, सम्पूर्णानन्द सेमवाल,दीवान सिंह धिरवाण, सतवीर सिंह पंवार, विनोद लाल, संदीप सेमवाल व हुकम सिंह पंवार को निर्विरोध रूप से सदस्य चुना गया है। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य राइका बसुकेदार लक्ष्मी दत्त भट्ट,पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी अगस्तमुनि सुश्री तनुजा देवराडी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य सतीश प्रसाद सेमवाल के दिशा निर्देशन में प्रबंध समिति का आम सहमति से गठन संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के गठन के बाद प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल ने चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर साधारण सभा के सदस्यों में हयात सिंह,मनीषा देवी, प्रधान गुड्डू लाल,त्रेपन सिंह,माधुरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश लाल आदि उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चुनाव अधिकारी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने नवीन प्रबंध कार्यकारिणी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आग्रह करते हुए बधाई दी है।चुनाव संपन्न करवाने में नामांकन समिति में महादेव प्रसाद सेमवाल एवं जयेन्द्र प्रसाद भट्ट नामांकन जांच समिति में सुरेश चंद्र नौटियाल,योगेश नेगी एवं नामांकन वापसी समिति में महेंद्र किशोर,पवन कुमार एवं सौरभ मेहता,पत्रावली संयोजन का कार्य उत्तम सिंह पंवार एवं सुचिता मैठाणी, सुमन सिंह द्वारा संपादित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button