सेल्फी लेने के चक्कर मै युवक खाई मै गिरा, मौत
चमोली –
आर सी एम रोली गवाड़ के निकट सेल्फी लेते हुए एक युवक गहरी खाई मै जा गिरा 108 की सूचना पर गोपेश्वर थाना पुलिस मोके पर पहुंच कर युवक को निकाल गया जिलाचिकित्सालय के डॉकटारो ने युवक को देख कर उसे मृत घोषित किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आ0सी0एम0 रौली ग्वाड के निकट सचिन राणा निवासी रुद्रप्रयाग के खाई में गिरने के सूचना पर कोतवाली गोपेश्वर द्वारा उक्त व्यक्ति का रैस्क्यू कर 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया गया कि युवक सेल्फी लेने के चककर मै पैर फिसल गया ओर वह गहरी खाई मै गिर गया स्थानीय लोगो ने 108 को फोन कर घटना कि सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची ओर युवक को गहरी खाई से निकाला गया जिलाचिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उपरोक्त सचिन राणा पुत्र महावीर राणा निवासी कालीमठ जनपद रुद्रप्रयाग को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चिकित्सकों द्वारा जाँच के उपरांत मृत घोषित किया। उक्त मृतक टाटा स्ट्राइव रोलीगवाड़ गोपेश्वर में होटल मैनेजमेंट का छात्र था। शव को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर की मोर्चरी में रखा जा रहा है।


