Blog

*पत्नी व बेटे को घायल कर युवक ने लगाई फांसी, क्षेत्र में शोक और दहशत

ख़बर को सुनें

थराली

चमोली जिले के देवाल विकासखंड के ग्राम पंचायत ओडर में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह ने कथित रूप से अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद स्वयं फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे गजेंद्र सिंह ने घर पर ही अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्र मयंक के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गजेंद्र सिंह घर से लापता हो गया।घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों को आगे उपचार के लिए जॉलीग्रांट देहरादून भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।उधर ग्रामीणों ने गजेंद्र सिंह की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव रस्सी से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भेज दिया। पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पोखरानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button