Blog

खलनायकी का नशा उतरा: गोपेश्वर पुलिस ने गुंडागर्दी करने वालों को सिखाया सबक

ख़बर को सुनें

चमोली –

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के समीप शांति व्यवस्था भंग करने और गुंडागर्दी कर माहौल खराब करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आपसी वर्चस्व की लड़ाई और मारपीट के मामले में गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विगत 06 मार्च को वादी *किशन सिंह पुत्र राकेश सिंह, निवासी रडुवा पोखरी* ने थाना गोपेश्वर में तहरीर दी कि ‘ध्रुव’ नामक युवक ने अपने 15–20 साथियों के साथ मिलकर कॉलेज गेट के पास उसके साथ मारपीट की, भद्दी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 115(2), 191(2), 351(2) व 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जांच के दौरान मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया, जिसमें *ध्रुव फर्स्वाण पुत्र जयवीर सिंह, निवासी दुर्मी* ने भी किशन सिंह पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना गोपेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 115(2), 351(2) व 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई।

इसी विवाद के बीच विपक्षी पक्ष द्वारा किशन सिंह पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया तथा उसके साथ पुनः मारपीट की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *जय सिंह पुत्र रुद्र सिंह, निवासी नैग्वाड* को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में शामिल अन्य युवकों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी युवक को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button