Blog
ट्रक दुर्घटना मै तीन घायल

चमोली –
शनिवार को देवखाल के पास वन निगम की लकड़ियों से भरा ट्रक संख्या UK 14 CA 4759 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिस मै तीन लोग घायल हो गये घायलो को उपचार हेतु उप चिकित्सालय करण प्रयाग भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार चौकी नंदप्रयाग को सूचना प्राप्त हुयी कि देवखल मै एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया है नंदप्रयाग चौकी से अपर उपनिरीक्षक जतन राणा व कांस्टेबल पंकज मैखुरी तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में सवार वन निगम कर्मचारी मोहन लाल, अनुसूया तथा वाहन चालक दिनेश का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित सड़क तक लाया गया। उसके के पश्चात तीनों घायलों को उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।


