गोपेश्वर में हुआ देवभूमि उद्यमिता योजना अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

चमोली –
महाविद्यालय गोपेश्वर में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद द्वारा देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ रजत शर्मा एंटरप्रेन्योरशिप एक्सपर्ट भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद और दिग्विजय सिंह जिला परियोजना अधिकारी भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने कार्यशाला में उपस्थित छात्र छात्राओं को उद्यमिता हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला में प्राचार्य द्वारा वक्ताओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के नोडल रुपेश कुमार द्वारा देवभूमि उद्यमिता योजना की रूपरेखा, उद्देश्य तथा रोड मैप के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।
प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल द्वारा कार्यशाला के लक्ष्य एवं उद्देश्य की प्राप्ति हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ रजत शर्मा ने उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। द्वितीय वक्ता दिग्विजय सिंह द्वारा लोकल उत्पादों द्वारा उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन तथा ऑन स्पॉट पंजीकरण कर प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन तीन दिवसीय बूट कैंप के लिए किया जाएगा।
मंच संचालन डॉ सौरभ कुमार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में डॉ घनश्याम सिंह द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यशाला में डॉ पी एल शाह, डॉ एस पी उनियाल, डॉ भावना मेहरा, डॉ प्रियंका उनियाल डॉ पूनम टाकुली, डॉ रचना टम्टा, डॉ दिगपाल सिंह ,डॉ राजेश कुमार ,डॉ सौरव रावत ,डॉ प्रियंका राणा, डॉ शिवानी, डॉ आर के चंद्रियाल आदि उपस्थि थे ।

