उत्तराखंड

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

चमोली –

थाना नंदानगर में रविवार को  एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2025 में उसकी नाबालिग पुत्री को *प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व0 मोहन सिंह, निवासी घूनी नंदानगर, उम्र 24 वर्ष* द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा किसी को बताने पर धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला सामने आया।

तहरीर के आधार पर थाना नंदानगर में *मु0अ0सं0 01/2026 धारा 64(1)(2) BNS एवं 5J(2)ठ/6 पॉक्सो अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं के सुपुर्द की गई। मामला नाबालिग से संबंधित होने के कारण *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी तथा सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी।इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *दिनांक 28.03.2026 को अभियुक्त प्रदीप सिंह रावत को सुतोल टैक्सी स्टैंड, कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चमोली पुलिस का संदेश- महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के विरुद्ध चमोली पुलिस सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।*पुलिस टीम* उपनिरीक्षक मनोज भट्ट,महिला उपनिरीक्षक मीता गुंसाई, कांस्टेबल शोभन सिंह शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button