उत्तराखंड

शीर्षक: ‘उड़ान’ के मंच से गूँजा महिला सशक्तिकरण का स्वर, समाज की जांबाज महिलाओं को मिला सम्मान

ख़बर को सुनें

देहरादून-

सैनिक एवं समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा शनिवार को टाउन हॉल, देहरादून में ‘उड़ान – एक नई पहचान की ओर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की उन कर्मठ महिलाओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने रूढ़िवादी बेड़ियों को तोड़कर गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी रावत ने कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा, “जब हम एक महिला को टैक्सी, ऑटो या डिलीवरी गर्ल के रूप में सड़क पर देखते हैं, तो यह समाज की प्रगति का प्रतीक है। समिति ऐसी हर ‘उड़ान’ को सलाम करती है।”

​इन गौरवशाली महिलाओं का हुआ सम्मान:

कार्यक्रम में टैक्सी ड्राइवर नेहा रावत, ऑटो-रिक्शा चालक रानू रावत, चीन सैफी, चेन्नई सैन और सायना सैफी को उनके साहस के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, बेकरी उद्यमी शिवानी थापा, नर्सरी संचालिका अंजू, सब्जी विक्रेता शशि और डिलीवरी गर्ल नेहा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, ‘माँ अम्बे उद्यमी समूह’ की अध्यक्षा कमला रावत को पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सराहा गया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव आरती नेगी, कोषाध्यक्ष पंकज सिलोडी और समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button