उत्तराखंड
जर्मनी व जापान मै नर्सिंग एवं केयर गिवर के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित कराते हुए रोजगार
आवेदन करे सेवायोजन कार्यालय मै

चमोली –
जनपद के सेवायोजन कार्यालय के द्वारा मोबिलाइजेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अर्न्तगत जर्मनी एवं जापान में नर्सिंग एवं केयर गिवर के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित कराते हुए रोजगार प्रदान कराने का कार्य किया जायेगा।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने बताया कि केयर गिवर हेतु 18 से 26 वर्ष के 12 वीं पास पुरुष एवं नर्स हेतु 12 से 35 वर्ष आयु के बीएससी नर्सिंग पुरुष/महिला आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि 6 से 7 माह की होगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक जिला सेवायोजन कार्यालय, गोपेश्वर चमोली में किसी भी कार्य दिवस को उपस्थित होकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
