उत्तराखंड

नशे मै धुत ड्राइवर ने थाने मै डाली कार, पुलिस ने पहुंचाया जेल

ख़बर को सुनें

चमोली –

जगमोहन सिंह पुत्र पीतांबर सिंह, निवासी ग्राम उर्गम, कोतवाली ज्योतिर्मठ* अपनी सेंट्रो कार (UK07 DZ 0711) लेकर शराब के नशे में इस कदर बेखबर था कि उसे यह भी अहसास नहीं रहा कि वह कहां जा रहा है।नतीजा… सड़क छोड़कर सीधे अपनी कार थाने के अंदर घुसा दी।

थाने में पहुंचते ही उसने हो-हल्ला, शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया, जिससे माहौल बिगड़ने लगा।जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन को *धारा- 3/181, 39/192, 146/196, 190(2), 184, 185, 202/207 MV Act* के तहत सीज कर दिया। वहीं, ड्राइवर सीट के बगल में बैठे *नीरज पुत्र कलम सिंह, निवासी सिंहधार ज्योर्तिमठ* द्वारा मौके पर न्यूसेंस फैलाने और माहौल बिगाड़ने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक और लापरवाही पर सख्त कदम उठाया।*राकेश नेगी पुत्र मदन सिंह, निवासी ज्योर्तिमठ,* अपनी पल्सर (UK07 AS 7004) बिना वैध कागजात के सड़क पर चला रहा था।चेकिंग के दौरान कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक को भी सीज कर दिया। नशे में ड्राइविंग, नियमों की अनदेखी और कानून से खिलवाड़—ऑपरेशन प्रहार में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button