Blog

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का झांसा देकर ठगी का प्रयास नाकाम, बद्रीनाथ पुलिस ने रात में ही आरोपी को दबोचा

ख़बर को सुनें

चमोली –

गुरुवार को बद्रीनाथ धाम में कपड़ों की दुकान संचालित करने वाली अंजली नामक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का झांसा देकर ठगी करने का प्रयास किया गया। आरोपी अक्षय अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल निवासी बुलंदशहर (उ.प्र.) दुकान पर पहुंचा और 11,000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने का दावा करते हुए महिला से 11,000 रुपये नगद लेकर चला गया।

कुछ ही देर बाद महिला को संदेह हुआ और वह तत्काल थाना बद्रीनाथ पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम द्वारा रात में ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आरोपी की पहचान कर उसके संभावित स्थानों पर तलाश की गई। तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे पकड़ लिया और थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से महिला के 11,000 रुपये नगद बरामद कर तत्काल वापस दिलवाए गए। अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित महिला ने बद्रीनाथ पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और कुशलता स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने एक संभावित ठगी को समय रहते विफल कर दिया।

*पुलिस टीम:*

अ0उ0नि0 राजीव, कां0 चंदन, कां0 नरेश, कां0 जसपाल व कां0 कुलदीप

👉 *चमोली पुलिस की अपील:* किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि किए बिना नगद लेन-देन न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button