उत्तराखंड

सरकारी विभाग मै लगे टैक्सी नम्बर वाहन पर हुटर लगाना पड़ा भारी

ख़बर को सुनें

चमोली –

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाड़ी के पास एक टैक्सी नम्बर प्लेट वाहन द्वारा अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग किया जा रहा था। *पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा* द्वारा हमराह कर्मियों के साथ उक्त वाहन को रोककर जांच की गई। बताया गया कि वाहन सरकारी विभाग मै लगी है ।

जांच एवं पूछताछ के दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन परियोजना विभाग चमोली में 03 माह के लिए अस्थायी रूप से संबद्ध किया गया है। वाहन में हूटर लगाए जाने एवं उसका प्रयोग किए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा चालक को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना सक्षम अनुमति के किसी भी प्रकार के हूटर का अनावश्यक प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर अनाधिकृत हूटर का प्रयोग न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि आम श्रद्धालुओं एवं अन्य वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न करता है। यदि अनावश्यक रूप से भविष्य हूटर का प्रयोग करते हुए पाए गए तो कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

चमोली पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं अनधिकृत रूप से हूटर/फ्लैशर आदि का प्रयोग करने वाले वाहनों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button