उत्तराखंड

कार दुर्घटना मै तीन लोग घायल

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला नियंत्रण कक्ष 112 के माध्यम से थाना पोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि पोखरी-हापला मोटर मार्ग पर रडुवा चांदनीखाल के पास एक वाहन सड़क से गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पोखरी से थानाध्यक्ष मय पुलिस बल एवं आपदा राहत उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर एक ईको वाहन लगभग 30-35 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में तीनों व्यक्तियों को चोटें आई है। पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके उपरांत पुलिस वाहन के माध्यम से घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया गया, जहां तीनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा एक घायल व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल व्यक्तियों का विवरण—*

1-बिजनेस रावत पुत्र स्व. श्री नंदन सिंह, निवासी गुनियाला, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 40 वर्ष।

2-अनुज पुत्र देवेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम भिकोना, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 24 वर्ष।

3-अक्षय पुत्र आशा लाल, निवासी चौराखाल, थाना पोखरी, जनपद चमोली, उम्र 24 वर्ष। (हायर सेंटर रेफर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button