उत्तराखंड

दो जून को नन्दानगर में आयोजित होगा तहसील दिवस*

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दो जून को नन्दानगर में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं का तहसील स्तर पर निस्तारण हो सके जिसक्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नन्दानगर के विकासखण्ड सभागार में 02 जून (मंगलवार) को 11 बजे से 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button