ड्रंक एंड ड्राइव में स्कूटी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

पोखरी –
जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13 जून को थाना पोखरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा चालक विनीत कुमार निवासी ग्राम देवर, थाना पोखरी, उम्र 30 वर्ष के यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसकी *स्कूटी संख्या UK11B-2951 को सीज* कर दिया गया। चमोली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कभी भी नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में पुलिस द्वारा आगे भी अभियान जारी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।



