उत्तराखंड

पांच गांवों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, थराली विधायक ने किया बैली ब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ

ख़बर को सुनें

थराली –

विकासखंड थराली के पैनगढ़, देवलग्वाड़, सूना, थराली सहित आसपास के पांच गांवों की लंबे समय से चली आ रही मांग शनिवार को पूरी हो गई। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्राणमती नदी पर बनने वाले बैली ब्रिज एवं एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

थराली-सूना-पैनगढ़ मोटर मार्ग पर प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बताया गया कि पिछले कुछ समय से वैकल्पिक मोटर मार्ग के लिए भूमि संबंधी विवाद के चलते सड़क और बैली ब्रिज निर्माण कार्य रुका हुआ था। क्षेत्रीय जनता एवं प्रशासन के प्रयासों से विवाद का समाधान होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और पुल जैसी आधारभूत सुविधाएं बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, सभासद मोहन पंत, सभासद दिवाकर नेगी, अनवीर चिनवान, सहायक अभियंता बबीता आर्या, नंदू बहुगुणा, प्रकाश चंदोला, कुंवर सिंह रावत, कुंदन सिंह रावत, प्रेम बुटोला, सुमन देवराड़ी, संजय जोशी, बीरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button