उत्तराखंड

टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के मृतकों को 45 लाख व घायलों को 3.5 लाख मिलेगी सहायता राशि

ख़बर को सुनें

चमोली –

टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के टनल हादसे के मृतक परिजनों को करीब 45 लाख तथा घायलों को 3.50 लाख रूपये की सहायता उलब्ध हो सकेगी।

बताते चलें कि 13 अगस्त को टनल हादसे में 11 मजदूरों की जान चले गयी थी। इस हादसे में 11 मजदूर सुरक्षित बच निकले थे। हालाकि घायलों का अभी उपचार चल रहा है। मृतक परिजनों को मुआवजा राशि में बढ़ोतरी को लेकर जबर्दस्त आंदोलन चला। बण्ड विकास संगठन के संरक्षक अतुल शाह, अक्ष्यक्ष देवेन्द्र नेगी महामंत्री हरीश पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसार सती तथा प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा बढ़ाये जाने को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार से भेंट कर ज्ञापन सौपा। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चमोली के एसडीएम आरके पाण्डे की अध्यक्षता में बैंठक आयोजित करवाने के निर्देश दिए। बैंठक में टीएचडीसी परियोजना से जुड़े अधिकारियों, एचसीसी प्रबंधन तथा श्रमिक संगठन को भी शामिल करने को कहा गया।

एसडीएम आरके पांडे की अध्यक्षता में हुई बैंठक में टीएचडीसी, एचसीसी तथा श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने विस्तार से चर्चा की। बैंठक में इस बात पर सहमति बनी की विभिन्न उपलब्ध स्रोतों से प्रत्येक मृतक श्रमिक के संबन्धित आश्रित को लगभग 45 लाख की अनुग्रह राशि तथा प्रत्येक घायल श्रमिक को 3.50 लाख की अनुग्रह राशि प्राप्त होगी। इस राशि में टीएचडीसी द्वारा 11.50 लाख, एचसीसी द्वारा 11.50 लाख, राज्य सरकार द्वारा 4 लाख, केन्द्र सरकार द्वारा 2 लाख एवं श्रमिक मुआवजा आदि भुगतान होने वाली अन्य अनुग्रहित राशि भी शामिल है। मृतक परिजनों को बीमा समेत ईपीएफ की राशि मिलेगी।

बैंठक में निर्णय लिया कि मृतक मजदूरों के आश्रितों एवं घायल श्रमिकों से संबन्धित आवश्यक दस्तावेजों के प्राप्त होने व सत्यापन तथा औपचारिकताओं के पूर्ण होने के उपरांत एक सप्ताह के भीतर अनुग्रह राशि मृतक परिजनों तथा घायलों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाने के लिए संबन्धित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। श्रमिक संघ ने बैंठक में भरोसा दिया कि परियोजना के निर्माण में सभी मजदूर पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इसके चलते श्रमिकों ने पुनः परियोजना का काम शुरू करने पर हामी भर दी है।

बैंठक में टीएचडीसीआईएल की ओर से बीपीएचईपी के अधिशासी निदेशक अजय वर्मा, महाप्रबंधक रविन्द्र सिंह राणा, अपर महाप्रबंधक शंभू प्रसाद डोभाल, वरिष्ठ प्रबंधक बीरेंद्र दत्त भट्ट, एचसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार, अधिशासी (सिविल) विनय कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ प्रबंधक गौतम विश्वास, हिंदुस्तान जलविद्युत परियोजना निर्माण श्रमिक संघ के महामंत्री सोहन कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, कार्यालय सचिव समीर शाह, सहसचिव सूरज कुमार, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पवन खण्डूडी, सदस्य विजय सिंह नेगी, बद्री लाल, संदीप सिंह नेगी, लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button