उत्तराखंड

गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठाई

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग- बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल एवं कुमाऊं संयोजक हरीश पुजारी ने गैरसैंण को जिला बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा की पूर्व मैं भी कई मंचो से गैरसैण को जिला बनाने की मांग करते आये है।

उन्होंने प्रेस की दिये  विज्ञप्ति में श्री पुजारी ने  कहा कि जनता कई वर्षों से तहसील गैरसैंण को जनपद का दर्जा दिए जाने की मांग करती आ रही है। पूरे उत्तराखंड में जनपद के गैरसैंण की स्थापना में किसी भी राजनीतिक दल या संस्थाओं का विरोध नहीं है। गैरसैंण में आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार को गैरसैंण जनपद की घोषणा एवं बद्रीगाय संरक्षण महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा करनी चाहिए। कहा कि गैरसैंण को केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। भले ही कांग्रेस सरकार द्वारा विगत में देहरादून में स्थाई राजधानी के लिए भूमि चयन कर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनने में रोड़ा अटकाया हो, लेकिन जनभावना पहाड़ी राज्य की राजधानी गैरसैंण ही चाहती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल की राजधानी समेत अनेक पर्वतीय राज्यों की राजधानियां पर्वतीय क्षेत्र में हैं। आगामी सत्र में भाजपा सरकार से काफी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button