पुलिस ने लाखो कीड़ा जड़ी तस्कर पकड़े,दो गिरफ्तार

कर्णप्रयाग (के ऐस असवाल)
जिले में अवैध वन उपज की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए *एसपी चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कर्णप्रयाग की पुलिस टीम ने डंपिंग यार्ड नगर पालिका कर्णप्रयाग के समीप चेकिंग के दौरान एक कार नंबर UK 11 TA 2766 से 01 किलो प्रतिबंधित ‘कीड़ा जड़ी’ (यारसागंबू) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार जिले में अवैध वन संपदा की तस्करी रोकने और इसमें संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, वन्य उपज की तस्करी में संलिप्तता की सूचनाओं पर कार्यवाही हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा गत को मुखबिर की सूचना पर डंपिंग यार्ड नगर पालिका कर्णप्रयाग वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान, *वाहन कार UK 11 TA 2766* को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में सवार चालक सहित दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 किलो प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी बरामद हुई।
कीड़ा जड़ी एक प्रतिबंधित श्रेणी की वन उपज है और इसे अपने कब्जे में रखने या इसका व्यापार करने के लिए वैध लाइसेंस/प्राधिकार पत्र की आवश्यकता होती है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा इस प्रतिबंधित वन उपज को अपने कब्जे में रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या प्राधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामदा की गई 01 किलो प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹8,00,000 बताई जा रही है।अभियुक्तों की पहचान *खींमसिंह पुत्र दीवान सिंह (उम्र करीब 38 वर्ष) निवासी ग्राम सुतोल तहसील नंदानगर घाट जनपद चमोली और धन सिंह पुत्र केदार सिंह (उम्र 51 वर्ष) निवासी ग्राम सुतोल तहसील नंदानगर घाट जनपद चमोली* के रूप हुई है। तलाशी के दौरान खीम सिंह से 500 ग्राम तथा धनसिंह से 500 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई।इस संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध *मु0अ0सं0-46/2025 धारा 26(1)(छ), 41 और 42 भारतीय वन अधिनियम व धारा 3/28 उत्तराखंड ईमारती लकड़ी व वन उपज अधि. नियमावली 2012* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के समक्ष पेश किया जा रहा संजय सिंह नेगी उप. निरी. मानवेन्द्र गुसाई चौकी प्रभारी गौचर,अ0उ0नि0 राजीव कुमार चौकी प्रभारी बाजार ,हे0का0 102 दीवान सिंह ,हे0का0 मनमोहन




Good news
Great news
Best news
Good news