बोलोरों मै पत्थर गिरने से 2 की मौत 3 गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग पंकज नेगी की रिपोर्ट
सोमवार को सुबह -सुबह एक मैक्स वाहन पर मुन कटियाके पास भारी बोल्डर आने से घटना स्थल पर 2 लोगो की मौत हो गयी जबकी 9 लोग घायल हो गये है मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा गिरने से बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मृत्यु हो गयी है सभी लोग एक ही गाव् के बताये जा रहे है
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मुनकटिया में एक बोलेरो वाहन के ऊपर अचानक मलबा गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे जिसमें से 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व 9 लोग घायल हो गए है। इनमे 3 गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर भेज दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सोनप्रयाग लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस,स्थानीय लोग, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों का रेस्क्यू कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग ले गये। जहां से गंभीर घायलों एवं मृतकों जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
घायल व्यक्तियों का विवरण
1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
2. नवीन सिंह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष, पता – बड़कोट, उत्तरकाशी (गंभीर घायल)
3. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह, उम्र 25 वर्ष, पता – बड़कोट, उत्तरकाशी (गंभीर घायल)
4. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र 35 वर्ष, पता – बड़कोट, उत्तरकाशी (गंभीर घायल)
5. राजेश्वरी पत्नी नवीन, उम्र 35 वर्ष, पता – उत्तरकाशी
6. पंकज पुत्र हुकम सिंह, उम्र 24 वर्ष, पता – कोकमल्ला, नंदानगर, चमोली (वाहन चालक)
मृतक व्यक्तियों का विवरण
1. रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र 30 वर्ष, पता – बड़कोट, उत्तरकाशी
2. चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र 68 वर्ष, पता – बड़कोट, उत्तरकाशी


