Blog
स्कूटी सवार महिला की मौत
चमोली –
पोखरी बैंड, गोपेश्वर के पास एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। वाहन संख्या UK 11 PA 0203 के चालक आलम सिंह पुत्र दरवान सिंह, निवासी लोअर बाजार, चमोली द्वारा स्कूटी संख्या UK 11 B 7065* को टक्कर मार दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखरी बैड के पास बस से स्कूटी सवार श्रीमती मंजू देवी पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी रामपुरा कोठियालसैंण, चमोली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

