
गोपेश्वर –
थाना नंदनगर पुलिस को नाबालिग लड़की के गुम होने के मामले मै खुलासा,कर किया गया है जिस मै आरोपी को नंदा नगर से ही गिरफदार किया गया कि पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्य वाही की जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदनगर मै 31 अगस्त को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गयी की उसकी नाबालिग पुत्री रामणी मेले में गई थी, परंतु देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा की गई गहन खोजबीन के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि मेले में नाबालिगा इस को येगेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम ईराणी, उम्र- 27 वर्ष* के साथ देखा गया था ।वादी की तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर *मु0अ0सं0 29/2025, धारा 137 (2), 87 भारतीय न्याय संहिता* में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना नन्दानगर पुलिस टीम ने तत्काल तलाशी अभियान आरम्भ किया। तकनीकी एवं मानवीय खुफिया तंत्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए।परिणामस्वरूप, 08 सितम्बर 2025 को पुलिस टीम ने अभियुक्त योगेन्द्र सिंह को कस्बा नन्दानगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64 (2)(ड) बीएनएस व 5 (ठ)/6 पोक्सो एक्ट गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई है।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश्वर पवार ने कहा कि चमोली पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। ऐसे जघन्य अपराधों में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कानून के कठघरे में खड़ा करने के लिए कटिबद्ध है।*
*पुलिस टीम*
उ0नि0 मनोज भट्ट ,कां0 दिनेश सिंह




Good news
Good news