थराली पुलिस के शिकंजे में फंसे 02 फरार वारंटी

पुलिस टीम सटीक दबिश पर गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी
थराली –
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के कुशल निर्देशन में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना थराली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा *फौजदारी वाद संख्या–44/2023, धारा-323/504/506/427 भादवि* में *वारंटी/अभियुक्त दीपक गोयल पुत्र रविराज गोयल निवासी: नेहरू नगर, थाना सिंघानी गेट, जिला गाज़ियाबाद, हाल पता- लैंडमार्क 3, टावर नंबर C, मकान नंबर 001, थाना कवि नगर, गाज़ियाबाद उम्र 50 वर्ष* तथा *हर्ष गोयल पुत्र दीपक गोयल निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष* के विरूद्ध गैर–जमानती वारंट (NBW)जारी किये गए थे।
थाना थराली पुलिस की एक विशेष टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गाजियाबाद भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा सतत निगरानी, स्थानीय मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करते हुए अभियुक्तगणों को गाजियाबाद स्थित उनके निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जनपद चमोली लाकर आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम:-* 1-अ0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, 2- आरक्षी दीपक


