
चमोली –
शशि शालिनी कुजूर, चीफ पोस्टमास्टर, जनरल उत्तराखण्ड परिमण्डल देहरादून की अध्यक्षता में चमोली मण्डल द्वारा पी०एल०आई० / आर०पी०एल०आई० तथा पी०ओ०एस०बी० खातों का महामेला, का आयोजन स्थान रूद्रप्रयाग में किया गया। जिसमें उनके द्वारा डाकघर की विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही ग्रामीण डाक सेवकों / शाखा डाकपालों एवं सहायक शाखा डाकपालों को डाक विभाग के ब्रान्ड एम्बेसडर के रूप में कार्य करने हेतु आहवान किया गया।
सीपीएमजी द्वारा भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना जो 10 वर्ष तक बालिकाओं के लिये है को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया ताकि बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिये, शिक्षा और विवाह हेतु वित्तीय सुरक्षा एवं उन्हें आर्थिकरूप से स्वतंत्र बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाये। साथ ही प्रत्येक गांव को संपूर्ण बचतग्राम एवं बीमाग्राम बनाने हेतु पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित गारंटीड पेंशन योजना अटल पेंशन योजना को देश के हर नागरिक को जोडने की आवश्यकता पर बल दिया एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (दुर्घटना बीमा) रू०- 20 प्रतिवर्ष तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (सामान्य मृत्यु पर भी) रू०- 436 प्रतिवर्ष की किश्त पर गांवों में रहने वाले सभी नागरिकों को करने हेतु आहवान् किया गया।
अधीक्षक डाकघर चमोली मण्डल टी०एस० गुसाई द्वारा जिला चमोली एवं रूद्रप्रयाग के अभिभावकों से निवेदन किया गया है कि अपनी 10 वर्ष की तक बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना खाता अपने नजदीकी डाकघर में खोलकर अधिकतम ब्याज रू०- 8.2 प्रतिशतः ब्याज का लाभ लें एवं ग्रामीण जनता को डाक विभाग की ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जुड़ने हेतु जागरूक किया गया, सूचित किया गया कि डाक जीवन बीमा, बाजार में उपलब्ध अन्य सभी बीमा पॉलिसियों से अधिक बोनस प्रदान करता है एवं वर्तमान में डाक जीवन बीमा पॉलिसी को कोई भी ग्रेज्यूएट तथा डिप्लोमाधारी व्यक्ति कर सकता है।
महामेले के अवसर पर चमोली मण्डल द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के 316, पी०पी०एफ० के 101 तथा पी०ओ०एस०बी० के कुल 9616 खाते खोले गये। इसके अतिरिक्त महामेले में एक करोड़ साठ लाख से अधिक का बीमा व्यवसाय (प्रीमियम) अर्जित किया गया जिसमें 1620 लोगों को 54 करोड़ रूपये का सुरक्षा कवर दिया गया। पी०एल०आई० प्रीमियम में प्रथम पुरस्कार श्री एच०डी०काला उप डाकपाल गैरसैंण, द्वितीय पुरस्कार श्री रजनीश भण्डारी सहायक डाकपाल प्रधान डाकघर गोपेश्वर तथा तृतीय पुरस्कार श्री गौतम कुमार उप डाकपाल भीरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दिया गया।
महामेले के अवसर पर रू० पचास हजार से अधिक व्यवसाय अर्जित करने वाले डाक कर्मचारियों / जी०डी०एस० कर्मचारियों को चीफ पोस्टमास्टर, जनरल उत्तराखण्ड परिमण्डल देहरादून के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर श्री विनय पंत, सहायक अधीक्षक मुख्यालय चमोली मण्डल तथा निरीक्षक डाकघर चमोली मण्डल, अवधेश, मनोज पंवार, कमलेश डंगवाल तथा पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।


