Blog

वीर चंद्रसिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कृषकों को कृषि उपकरणों का वितरण

ख़बर को सुनें

चमोली –

विकास खंड दशौली के विरही, सिरोंखोमा,बालखिला, डिडौली, मैठाणा, पुरसरी इत्यादि अनुसूचित जनजाति वाले पंचायत क्षेत्रों में वीर चंद्रसिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा एवं भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र के किसानों को वर्मिकंपोस्ट यूनिट सहित विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का वितरण किया गया .

इस परियोजना का उद्देश्य जनजाति क्षेत्रों के कृषकों को वर्मिकंपोस्ट के माध्यम से जैविक खेती को सशक्त करने हेतु किसानों को आधुनिक एवम् उन्नत तकनीकी का प्रयोग कर किसानों के आय में बढ़ोतरी करना है। परियोजना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परविंदर कौशल एवं शोध निदेशक प्रो के सी पंत के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन तथा परियोजना के अन्वेषक डॉ योगेश कुमार नेगी के सफल संचालन मै परियोजना का सफलपूर्वककार्य किया जा रहा है। दशौली विकासखंड में इस परियोजना का सफलपूर्वक संचालन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आनन्द सिंह बिष्ट एवं उनके सहयोगी श्री विक्रम सिंह रावत द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button