Blog

विधानसभा बजट सत्र–2026 की तैयारियों को लेकर चमोली पुलिस सतर्क: एसपी चमोली ने अधिकारियों संग की व्यापक समीक्षा बैठक

ख़बर को सुनें

चमोली –

आगामी 9 मार्च 2026 से भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज *पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, शाखा प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

पुलिस अधीक्षक ने बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बाहर से आने वाले पुलिस बल की सुविधाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए:- भराड़ीसैंण व गैरसैंण में नवनिर्मित पुलिस आवासीय भवनों में पानी, बिजली, शौचालय, स्नानागार और भोजनालय की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल हेतु विद्यालयों एवं अन्य चयनित स्थानों पर भी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने को कहा गया।  सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट्स चिन्हित कर लिए जाएं। साथ ही, अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से वॉच टॉवर, बैरिकेटिंग एवं बैरियर लगवाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। स्थानीय अभिसूचना इकाई को निर्देशित किया गया कि वे विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उठाए जाने वाले स्थानीय मुद्दों, प्रस्तावित जुलूस और प्रदर्शनों के संबंध में सटीक सूचनाएं एकत्रित कर समय से रिपोर्ट प्रेषित करें। भराड़ीसैंण और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में वायरलेस कनेक्टिविटी को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए। नेटवर्क विहीन क्षेत्रों (शैडो एरिया) को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त संचार माध्यमों की व्यवस्था की जाए। बजट सत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल की मांग समय से मुख्यालय को भेज दी जाए, ताकि सत्र शुरू होने से पूर्व बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button