होली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने की अपील -पवार
सभी थानों को त्योहारों आवश्यक निर्देश

चमोली –
प्रचलित रमजान और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु चमोली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। *पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थानों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक कवायद शुरू हो गई है।
एसपी चमोली के आदेशानुसार, सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सीएलजी समिति, ग्राम सुरक्षा समिति, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कीं।सभी पक्षों से संवाद कर त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।त्योहारों के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और यातायात के सुचारू संचालन हेतु टैक्सी यूनियनों को सख्त हिदायत दी गई है।किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई है।
एसपी चमोली, सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि— *”आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक बिना किसी भय के अपने पर्व मना सके। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।”*


