गौतम अडानी व प्रीति अडानी पहुँचे बाबा केदार के दर्शनों को
अडानी गुरुप बना रहा है सोन प्रयाग से श्री केदार नाथ तक रोपवे

दिलवर सिंह बिष्ट / केदारनाथ –
प्रसिद्ध उद्योगपति अडाणी ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अडाणी पत्नी प्रीति अडानी ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचकर देहरादून से वे निजी हेलीकॉप्टर से विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की. उद्योगपति दंपति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि, शांति, विकास एवं जनकल्याण की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्ववेदी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित तीर्थ पुरोहित समाज ने गौतम अडानी का फूलमालाओं से स्वागत किया केदारनाथ धाम में उनके आगमन पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उन्हें देखने की उत्सुकता साफ नजर आई।मंदिर समिति एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रशासन द्वारा वीआईपी मूवमेंट के बावजूद आम श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया।जिससे श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने में कोई दिक्क़त नहीं हुई। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे का एरियल सर्वे भी किया और कहा की रोपवे बनने से श्रद्धालु रोपवे से 36 मिनट में श्री केदारनाथ धाम पहुंच जाएंगे। केदारनाथ के लिए रोपवे के निर्माण का जिम्मा अडाणी समूह को दिया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित लगभग 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है।यह दुनिया के सबसे ऊंचे लगभग 11,500 फीट और सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा।इस रोपवे के बनने से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा 9 घंटे की जगह सिर्फ 36 मिनट की रह जाएगी। वंही दूसरी ओर दो दिन पूर्व देश के सुप्रसिद्ध सूफ़ी गायक कैलाश खैर ने भी बाबा के दर्शन किये। श्री केदारनाथ धाम में 1मई तक पौने तीन लाख के लगभग श्रद्धांलुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं।


