Blog

प्रधान संगठन अपनी समस्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे

प्रदेश प्रधान संगठन की प्रथम बैठक

ख़बर को सुनें

देहरादुन –

उत्तराखण्ड प्रधान संगठन की नई कार्यकारणी की आवश्यक बैठक  प्रदेश अध्यक्ष योगीता कैंतुरा रावत की अध्यक्षता मै सम्पन हुई बैठक मै जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारणी मै समलित सभी पदाधिकार्यों का स्वागत किया गया ।

बैठक का आयोजन  पंचायत भवन रानीपोखरी, देहरादून में प्रधान संगठन उत्तराखंड की पहली प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन  शुभम मल्ल जी प्रदेश संगठन मंत्री ने किया बैठक में प्रदेश भर से आए सम्मानित प्रदेश प्रधान संगठन के सम्मानित पदाधिकारीगण,सम्मानित जिलाध्यक्षगण एवं सम्मानित ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रधान साथियों ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को सम्पन्न कराने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। एवं सभी साथियों ने अपने अपने सुझाव रखे, तथा सबके सुझावों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड का मांग पत्र तैयार किया गया। इन समस्याओं के समाधान हेतु शनिवार को प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट कर विस्तृत चर्चा करेगा, ताकि पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही संगठन की भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई।उक्त कार्यक्रम में  प्रकाश माहरा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, पंकज पोखरियाल प्रदेश प्रभारी, विनोद बिजल्वाण  प्रदेश संरक्षक, देवेंद्र भंडारी प्रदेश संरक्षक सुधीर रतूड़ी  वरिष्ठ उपाध्यक्ष,भूपेंद्र रावत , गढ़वाल मंडल अध्यक्ष,  हेमराज बिष्ट ,कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, शुभम मल्ल ,प्रदेश संगठन मंत्री,  विकास पंत ,प्रदेश महामंत्री,  कृपाल सिंह ,प्रदेश महामंत्री, युद्धवीर रावत ,प्रदेश सचिव,  सुरेंद्र चौहान  प्रदेश प्रवक्ता,  जसपाल सिंह जस्सी,प्रदेश उपाध्यक्ष, चरण चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कालसी, आनंद सिंह चौहान ,ब्लॉक अध्यक्ष चकराता, भरत सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर, चौधरी प्रधान कुंडेश्वरी,  लक्ष्मण साह प्रधान , सुरेश उनियाल , सर्वानंद बिजल्वाण , गजेंद्र सिंह  प्रदेश सचिव एवं संगठन के अन्य साथी मौजूद मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button