कॉग्रसे ने किया नगर पालिका व नगर पंचाय सहित ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत

गौचर –
जिला कांग्रेस कमेटी के तथावधान में गौचर शिवगंगा पैलेस में कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक की गई जिसमें सभी नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया गया और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र दिया गया ।
बैठक में संगठनात्मक तथा आने वाले 9 मई को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी कुमारी शैलजा के कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी , विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला , पूर्व विधायक डॉ जीतराम , पूर्व विधायक प्रत्याशी/निवृत्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत , प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट,, नगरपालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी शाह नगरपालिका अध्यक्ष गौचर संदीप नेगी ,नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला ,पीसीसी सदस्य,प्रदेश/ज़िले के बरिष्ठ कांग्रेसजन /पदाधिकारीगण, विधानसभा बीएलए1व सभी नव नियुक्त ब्लाक/नगर अध्यक्षगण सामिल रहे।


