Blog

नशे में धुत चालक बना यात्रियों के लिए खतरा, पुलिस ने मौके पर सिखाया कानून का सबक

ख़बर को सुनें

चारधाम यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चमोली पुलिस लगातार सतर्क है।

चमोली –

शुक्रवार को डायल 112 के माध्यम से कॉलर अनुराग भंडारी निवासी ग्राम पनाई गौचर द्वारा सूचना दी गई कि पंचपुलिया के पास एक वौगनआर कार चालक उनकी बाइक को टक्कर मारकर गौचर की ओर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए *वाहन संख्या UK11 A 9810* को पंचपुलिया से आगे गौचर की ओर रोक लिया।

वाहन की जांच करने पर चालक *शशिकांत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम डूंगरी, कोतवाली कर्णप्रयाग एवं वाहन में बैठे मुकेश कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी उपरोक्त*, दोनों शराब के नशे में पाए गए। वाहन चालक शशिकांत की हालत इतनी खराब थी कि वह वाहन चलाने की स्थिति में नहीं था और सड़क पर चल रहे अन्य यात्रियों एवं वाहनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता और ।पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण करवाए जाने पर शराब के सेवन की पुष्टि हुई। जिसके उपरांत वाहन चालक शशिकांत के विरुद्ध धारा 185/202 MV Act के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति मुकेश कुमार को नशे की हालत में लोक न्यूसेन्स करने पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button