उत्तराखंड
बिजली की तारों से टकराकर हेलीकॉप्टर गिरा खेतों में गिरा
टिहरी –
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के सकलाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मां सुरकंडा देवी मंदिर के समीप नौगांव इलाके में एक हेलीकॉप्टर बिजली की तारों से टकराने के बाद खेत में उतर गया।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका के बीच पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेलीकॉप्टर बिजली की तारों की चपेट में आ गया ।राहत की बात यह रही कि पायलट समेत सभी 7 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सभी को सड़क मार्ग से देहरादून भेज दिया गया।



