उत्तराखंड

स्कूटी टक्कर में गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर कर्णप्रयाग

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग-

बदरीनाथ राजमार्ग पर शनिवार शाम दुपहिया वाहन की चपेट में आने से राहगीर घायल हो गया। जबकि बाइक सवार को भी चोंटे आई। स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को कर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर हेली एबूलेंस की मदद से रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दुपहिया वाहन स्कूटी बदरीनाथ की ओर से ऋषिकेश जा रही थी कि नगर क्षेत्र की प्रवेश सीमा पंचपुलिया के समीप शराब की दुकान के समीप एक राहगीर से जा टकराई जिससे राहगीर अजय खंडूूडी पुत्र टीका प्रसाद उम्र 42 साल निवासी खंडूडा कर्णप्रयाग और स्कूटी सवार शशांक मिश्रा पुत्र आरएन मिश्रा जानकीपुर लखनऊ घायल हो गए। घायल अजय की स्थिति को गंभीर देख्ते हुए चिकित्स्कों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसे गौचर हेलीपैड से हेली सेवा से हायर सेंटर उपचार को भेज दिया गया। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. बीपी पुरोहित ने बताया गंभीर रूप से घायल अजय को एअर लिफ्ट कर हायर सेंटर ऋषिकेश भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button