उत्तराखंड

14 से 20 नवम्बर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद चमोली के गौचर में आगामी 14 से 20 नवम्बर, 2026 तक आयोजित होने वाले 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026 के सफल आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की जाएगी।

उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौटियाल ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर 18 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार कक्ष में बैठक आहूत की गई है। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों, समितियों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला क्षेत्र की औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं स्थानीय गतिविधियों को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय संगठनों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button