उत्तराखंड

27 सितम्बर को गोपेश्वर में लगेगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

ख़बर को सुनें

विधिक जानकारी के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

चमोली –

जनपद चमोली में आम जनमानस को विधिक अधिकारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि शिविर का आयोजन माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली की अध्यक्षता में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में आमजन को विभिन्न विधिक विषयों एवं उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर में आने वाले लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शिविर में प्राथमिकता के आधार पर प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विभागों के स्टॉल स्थापित करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी मिल सके और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक विधिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button