उत्तराखंड

बिना बताए गई नाबालिग को कोतवाली चमोली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर किया

ख़बर को सुनें

चमोली –

09 सितम्बर को वादी द्वारा कोतवाली चमोली में तहरीर दी गई कि उनकी बहन  08 सितम्बर की रात्रि को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गयी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

प्रकरण नाबालिग से संबंधित होने के कारण कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मु0अ0सं0-23/26, धारा-137(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संपूर्णानंद जुयाल को सौंपते हुए उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के क्रम में नाबालिग की तलाश हेतु तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तलाश के दौरान CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी जांच, संभावित स्थानों की पड़ताल और लोगों से पूछताछ शुरू की। हर संभावित सुराग को जोड़ते हुए पुलिस टीम लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी रही। पुलिस के अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियोग पंजीकृत होने के कुछ ही घंटों के भीतर नाबालिग को चमोली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसे आवश्यक काउंसिलिंग के उपरांत सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बहन को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button