सिमली मै फिर एक ओर मवेशी को भालू ने बनाया निवाल

चमोली – ग्राम पंचायत राजबगठी के सिमली मै भालू ने फिर हमला कर ओर मवेशी को अपना निवाला बना दिया है स्थानीय लोग दहस्त मै है ग्रामीणों ने वन विभाग को इस की जानकारी देते हुये भालू से निजात दिलाने की माग की है ।
उल्लेखनीय है कि भालू का आंतक से आम लोग परेशान है ओर इससे पूर्व भी भालू ने सिमली मै एक व्यक्ति की एक रात मै तीन मवेशियों को निवाला बनाया था लेकिन वन विभाग है कि उनके कान मै जू तक नही रिग रहा है शनिवार की रात को भालू ने गौशाला का दरवाजा तोड़ कर उनके एक साल के बच्छडे को कहाँ ले गया पता ही नही चला , प्रेम बल्ब पुरोहित की गौशाला के दरवाजे को तोड़ कर उसने निवाला बना दिया है जब वनकर्मियों को जानकारी दी गयी कई जगह ढूंढ -खोज के बाद भी कही नही मिल पाया है । वन विभाग को कई बार सूचना के भी कोई कार्यवाही नही हो पा रही है जिससे आम लोग परेशान है ओर महिलाओ को घास , लकड़ी सहित कार्यो को करने मै हमेशा डर लगा रहता है लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नही होने से लोग हैरान व परेशान है ।



