अंकिता एवं जयप्रकाश चुने गए सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी

चमोली –
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज घिँघराण में आयोजित विशेष शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, धैर्य, कड़ी मेहनत से ही जिंदगी में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्रों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रघुवीर सिंह बिष्ट ने स्वयं सेवियों को राष्ट निर्माण की नींव बताया। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ डीएस नेगी ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में शिविरार्थियों ने स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, विधिक साक्षरता, ग्राम भ्रमण आदि अभियान संचालित किये। कार्यक्रम में सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रदर्शन के आधार पर चयनित जयप्रकाश एवं अंकिता मैंदोली को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा सुमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ team लीडर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ दिनेश सती, प्रो. अमित जायसवाल, पीटीए अध्यक्ष मोहन नेगी, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद नौटियाल, ग्राम प्रधान देवर खड़ोरा बबीता देवी, क्षेत्र पंचायत अजय कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ डीएस नेगी, डॉ प्रेमलता, डॉ विधि ध्यानी, डॉ प्रेम देवराड़ी, शिविर दल नायक जसवंत सिंह, दिया कंडारी आदि उपस्थित रहे।


