अध्यापकों ने पुरानी पेशन बहाली को लेकर तहसील में निकाला जुलूस

थराली –
प्रायमरी टीचर्स संगठन शाखा देवाल ने पुरानी पेशन बहाली व टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने को लेकर तहसील थराली में जुलूस प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी यशवीर रावत के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
प्राथमिक टीचर्स एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष दर्शन धपोला की अगवाई में अध्यापक तहसील थराली राडीबगड पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अध्यापकों ने कहा है कि अक्टूबर 2005 के पश्चात नियुक्त समस्त शिक्षकों को को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। शैक्षिक अनुभव के आधार पर टीईटी की अनिवार्यता को तत्काल समाप्त किया जाय।
इस मौके पर संगठन के मंत्री बलबीर बधाणी, कोसा जंक्शन आनंद सिंह गाड़िया, देव सिंह दानू, प्रमोद तिवारी, विजय जोशी, हरीश गिरी, पूरन सिंह, विनोद कुमार, प्रकाश दानू, त्रिलोक रावत, हरीश खाती, राम लाल, वैभव शर्मा, मुकेश कुमार, प्रहलाद सिंह, महादेवी रावत, सतीश कुमार सहित तमाम अध्यापक मौजूद थे।



