मनेरेगा बचाओ संग्राम के तहत उपवास रखा कॉग्रेषियों ने

चमोली –
अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी” के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत रविवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख कांग्रेसजनों द्वारा मनरेगा श्रमिकों के साथ भागीदारी करते हुए एकदिवसीय उपवास तथा प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम किया गया। ताकि काम का कानूनी अधिकार सुरक्षित रहे और मनरेगा को उसके मूल अधिकार -आ़धारित स्वरूप में बहाल किया जा सके।
रविवार को जिला मुख्यालय मै आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष/जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार, जिला प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, बरिष्ठ यूथ मुकुल विष्ट,बरिष्ठ कांग्रेसी अवतार सिंह सनवाल, कुंवर सिंह भंडारी, अरुणा डंडवासी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी।


