चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया गणतंत्र दिवस मनाया गया

चमोली –
गणतंत्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो 26जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणतंत्र बनने की याद में हर वर्ष मनाया जाता है।इस वर्ष 2026मे भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
इस पावन पर्व पर जिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया तथा गणतंत्र दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषो तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया तथा गणतंत्र की स्थापना करने वाले महापुरुषो को भी याद कर कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,पूर्व पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया/भगत कनियाल, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला प्रवक्ता महेंद्र नेगी,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रितेश बगवाड़ी,जिला सचिव मनमोहन ओली,बरिष्ठ यूथ मुकुल विष्ट, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष मदन सेमवासी,नगर महामंत्री मदन लोहानी,नगर सचिव विक्रम शाह, पूर्व पार्षद लीला रावत व अनुसूचित जनजाति ब्लाक अध्यक्ष नारायण सिंह रावत , अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल आदि सामिल रहे।
आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी।



