Blog

लाखों का सीमेंट व इंजन ऑयल सस्ते दामों में बेचकर फरार हुए चालक को कर्णप्रयाग पुलिस ने रुद्रप्रयाग से दबोचा

ख़बर को सुनें

चमोली –

दिनांक 15 फरवरी 2026 को वादी हरजोत सिंह टक्कर निवासी तिलक रोड ऋषिकेश जनपद देहरादून ने कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 10 फरवरी 2026 को वादी के द्वारा अपनी आर0एस0 फॉरवर्डिंग ट्रांसपोर्ट एजेंसी, ऋषिकेश से ट्रक संख्या UK08CB0024 में HCC कंपनी हेतु 270 कट्टे सीमेंट, 02 ड्रम (50-50 लीटर) इंजन ऑयल, 04 बाल्टी यूरिया (20-20 किग्रा) तथा 04 सेट फिल्टर बॉक्स लोड कर पीपलकोटी मायापुर चमोली भेजा गया था।

ट्रक में रखे सामान की कीमत लगभग ₹2,80,000/- के करीब है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को ट्रक *चालक जयवीर सिंह पुत्र स्व0 विक्रम सिंह निवासी ग्राम सुरसाल पो0 ऑ0 जलाई थाना उखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग उम्र करीब 40 वर्ष* ने फोन कर बताया कि ट्रक के दो टायर कर्णप्रयाग के पास फट गए हैं, उसके बाद से चालक का फोन बंद हो गया। दिनांक 14 फरवरी 2026 को वादी द्वारा कर्णप्रयाग आकर देखा तो ट्रक गलनाऊ के पास खड़ा था। ट्रक टायर फटे थे, चालक और ट्रक में रखा सारा सामान गायब था। स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि चालक द्वारा सामान को पिकअप/अन्य वाहनों में लोड कर बेच दिया गया है।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल *मु0अ0सं0-08/2026, धारा-316(3) BNS* पंजीकृत किया गया। *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। *क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा* के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम की गहन सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी निगरानी और सक्रिय मुखबिर तंत्र के सटीक इनपुट से फरार चालक जयवीर सिंह की ऊखीमठ क्षेत्र में होने की जानकारी जैसे ही पुलिस टीम के हाथ लगी, तो पुलिस टीम बिना समय गंवाए तत्काल ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। योजनाबद्ध घेराबंदी और सटीक रणनीति के तहत दिनांक 16 फरवरी 2026 को अभियुक्त उपरोक्त को *ग्राम व बाजार भीरी, जनपद रुद्रप्रयाग* से अंतर्गत धारा 316(3)/317(2) BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी चालक जयवीर सिंह ने खुलासा किया कि दिनांक 11 फरवरी 2026 को उसने ट्रक में लदा सीमेंट कर्णप्रयाग क्षेत्र के स्थानीय पिकअप चालकों को सस्ते दामों में बेच दिया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्णप्रयाग के आस-पास विभिन्न स्थानों पर बेचे गए 234 कट्टे सीमेंट, इंजन ऑयल व अन्य सामान जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,65,000/- है, बरामद कर लिया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से सीमेंट बिक्री से अर्जित ₹38,200/- नगद भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त जयवीर सिंह को विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में *जिला कारागार पुरसाड़ी* भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा गबन किए गए सीमेंट को खरीदने वाले व्यक्तियों को उनके कृत्य से अवगत कराते हुए धारा 317(2) BNS के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं तथा धारा 35(3) BNSS के तहत विधिवत तामील कर उन्हें पुलिस/न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।   नोटिस तामील अभियुक्त गण-*मुन्ना सिंह रावत पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम किमोली कोतवाली कर्णप्रयाग से 50 कट्टे सीमेंट। -कुलदीप सिंह पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कनखुल कोतवाली कर्णप्रयाग चमोली से 60 कट्टे सीमेंट।  सुखदेव सिंह पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी ग्राम धार डूंगरी कोतवाली कर्णप्रयाग जिला चमोली उम्र करीब 31 वर्ष से 10 खाली कट्टे-दर्शन सिंह रावत पुत्र स्व. श्री बहादुर सिंह रावत निवासी ग्राम खोला कोतवाली कर्णप्रयाग चमोली से 38 कट्टे सीमेंट।-आसीस नेगी पुत्र श्री महिपाल सिंह निवासी ग्राम गालनाऊ कोतवाली कर्णप्रयाग से 35 कट्टे सीमेंट।-प्रदीप बिष्ट पुत्र संग्राम सिंह निवासी ग्राम कमेडा से 51 कट्टे सीमेंट व 02 ड्रम इंजन आयल 50-50 लीटर के व 04 बाल्टी यूरिया 20 -20 kg की व 02 बॉक्स जिसमें 12 फ़िल्टर बरामद किये गए है।*गिरफ्तारी टीम-*वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद हेड कॉस्टेबल दान सिंह कॉस्टेबल नरेश नेगी कॉस्टेबल मनमोहन सिंह कॉस्टेबल चालक संतोष सिंह पीआरडी सरिता शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button