चमोली पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज: लावारिस शव का पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ किया अंतिम संस्कार

चमोली –
कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना मिली कि लँगासू में अलकनंदा नदी के किनारे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला उप-चिकित्सालय कर्णप्रयाग लाया गया।
कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की और विभिन्न माध्यमों से पहचान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया। लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद मृतक के संबंध में कोई लाभप्रद जानकारी नहीं मिल सकी।
पुलिस ने नियमानुसार अज्ञात शव का पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक जिला उप-चिकित्सालय कर्णप्रयाग में रखा गया। इस दौरान पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए ताकि मृतक की कोई जानकारी मिल सके। लेकिन पहचान न होने, निर्धारित समयावधि पूरी होने तथा शव-क्षति के दृष्टिगत आज दिनांक 13 मार्च 2026 को मृतक का का पूरे धार्मिक विधि-विधान और सम्मान के साथ शव अंतिम संस्कार किया।



