प्रशासन की टीम ने गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण के लिए चार संभावित स्थलों का किया निरीक्षण
गोपेश्वर में जाम की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन की कवायद शुरू

चमोली –
नगर गोपेश्वर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिसके लिए गुरुवार को अपर जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने नगर में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण हेतु संभावित चार स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। शासन के निर्देशों के क्रम में बस अड्डा, हॉस्पिटल गेट, कर्णप्रयाग टैक्सी स्टैंड तथा जीरो बेंड (बीएसएनएल कॉलोनी के निकट) सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक स्थल की भौगोलिक स्थिति, यातायात की आवश्यकता, भूमि की उपलब्धता और पार्किंग निर्माण की जरूरतों का गहन परीक्षण किया। इसका उद्देश्य नगर गोपेश्वर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



