
चमोली –
संसद में महिला आरक्षण बिल के गिर जाने के बाद इसके लिए भाजपा कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बता रही है।जब कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023मे पक्ष-विपक्ष की सर्वसम्मति से पारित किया गया था।जिसके अनुसार लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33%सीटेंआरक्षित करने का प्रावधान है।जिसे सरकार ने लागू नहीं किया ।विपक्ष ने 2024के लोकसभा चुनाव में ही इसे लागू करने की मांग की थी लेकिन सरकार 543लोकसभा की सीटों पर लागू न कराकर परिसीमन के बाद 850सीटों पर लागू करना चाहती है। जिसके लिए संसद का विशेष सत्र ऐसे समय में बुलाया गया जबकि दक्षिण भारत व बंगाल में चुनाव प्रक्रिया गतिमान है। भाजपा सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का खेल खेलना चाहती है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर महिलाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। कांग्रेस पार्टी लोकसभा की वर्तमान 543सीटों पर बिना शर्त महिला आरक्षण लागू करने की मांग करती है।
इसी परिपेक्ष्य में महिला आरक्षण बिल पर जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला व कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेस डिमरी कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें महिला आरक्षण पर पार्टी की विचारधारा स्पष्ट करते हुये कहा वर्तमान 543 सीटों पर बिना शर्त महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत,यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, निवृत्तमान ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण,नगर नंदप्रयाग अध्यक्ष अनिल कठैत,जिला प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी/तेजवीर कंडेरी, जिला महामंत्री विजया कंडारी, पूर्व पार्षद लीला रावत,जिला सचिव मनमोहन इस, सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक संगठन संरक्षक राजेन्द्र सिंह रावत,अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष मदन सेमवासी,बरिष्ठ यूथ मुकुल विष्ट, दर्शन लाल, नरेंद्र बर्त्वाल, गोपाल सिंह रावत,भरत कुंवर, शिवलाल आर्य, विक्रम शाह आदि सामिल रहे।आनंद सिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी।



