उत्तराखंड
आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारियों ने जिला कार्यालय में धरना दिया
पिछले 5 दिनों से हैं आंदोलन रथ, 15 से निदेशालय पर धरना

टिहरी गढ़वाल
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। पाँचवें दिन भी आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों का धरना-प्रदर्शन कर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को दिया ज्ञापन सौपा गया
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी आंदोलन रथ है जिसके तहत 13 जून को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक OPD का बहिष्कार करने के बाद जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कार्यालय, नरेंद्रनगर में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा और सचिव डॉ. राम मणि दुबे ने बताया कि जब तक सरकार उनकी 7 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 15 जून से निदेशालय आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, देहरादून में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।



