उत्तराखंड

गोपेश्वर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन

ख़बर को सुनें

चमोली –

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन पालिका अध्यक्ष संदीप रावत की अध्यक्षता में किया गया। मेले में स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना, डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट सुविधाओं तथा स्वनिधि से समृद्धि के तहत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सिटी मिशन मैनेजर सुरेन्द्र पंवार ने योजना के तहत मिलने वाले ऋण एवं भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों तक योजना का लाभ पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अब पात्र लाभार्थियों तक सरलता से पहुंच रही हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने वेंडरों को स्वनिधि से समृद्धि के तहत उपलब्ध आठ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। साथ ही जिला अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर स्ट्रीट वेंडरों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बैंक प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने भाग लिया। इस मौके पर सभासद दीपक सिंह, सूर्या पुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button