उत्तराखंड

श्री बद्रीनाथ धाम में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, चंदा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग

ख़बर को सुनें

चमोली –

आज विश्वप्रसिद्ध बैकुण्ठ धाम श्री बदरीनाथ में माननीय विधायक बदरीनाथ  लखपत बुटोला  के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक भगवान श्री बदरीविशाल के समक्ष मौन व्रत एवं शांतिपूर्ण धरना आयोजित कर बद्रीनाथ धाम में सामने आए कथित चंदा घोटाले की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की।

मंगलवार क़ो  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री बदरीनाथ धाम में चंदे के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है। जिस प्रकार अयोध्या में चंदे को लेकर प्रश्न उठे, उसी प्रकार बद्रीनाथ धाम से जुड़े प्रकरण की भी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के समक्ष लाई जानी चाहिए। यदि सरकार इस मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विफल रहती है, तो यह श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ अन्याय होगा। नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक गरिमा एवं श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख  अनूप नेगी, पूर्व प्रमुख  हरीश परमार, ग्राम प्रधान माना श्री धर्मेन्द्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती बीना देवी, सरपंच बामणी  जसबीर मेहता, पूर्व प्रधान श्री पीताम्बर मोल्फा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री विक्रम फरस्वाण, वरिष्ठ कांग्रेसी बलदेव मेहता, पं. बाबूलकर , पूर्व जिलाध्यक्ष  वीरेन्द्र रावत, प्रधान भंग्यूल  मिथलेश फरस्वाण,  अजीतपाल रावत ,निश्चय मेहता ,अम्मू कन्नी ,कपिल कुंवर ,रीना रावत महिला मंगल दल अध्यक्ष माणा ,विमला देवी ,सरिता देवी ,गुलाबी देवी ,सरपंच  रघुवीर परमार ,गजेन्द्र सिंह बड़वाल ,सुरेंद्र सिंह बड़वाल ,सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र निष्पक्ष जांच की घोषणा नहीं करती है, तो जनभावनाओं के सम्मान में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button