उत्तराखंड

सात माह पहले हुई थी शादी, तमक नाले की तबाही में लापता जवान पंकज रेखोला का शव बरामद

ख़बर को सुनें

धारचूला –

चमोली जिले में तमक नाले की भीषण तबाही के दौरान लापता हुए जवान पंकज रेखोला धारचूला के कालिका निवासी का शव बरामद होने के बाद आज उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

पंकज रेखोला पुत्र भीम सिंह, उम्र 31 वर्ष, ग्राम गैर गांव कालिका निवासी थे। वह बंगाल इंजीनियर्स में तैनात थे और चमोली जिले में *GREF* में अपनी सेवाएं दे रहे थे। तमक नाले में जिस दिन भारी तबाही मची थी, उसी दिन से पंकज रेखोला लापता चल रहे थे। लंबे समय बाद उनका शव बरामद हुआ । पंकज की शादी महज सात माह पहले हुई थी। जवान के निधन की खबर से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।आज अंतिम विदाई के दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गांव प्रधान विक्की पिंगल, रमेश थलाल, पूर्व फौजी कैप्टन भूपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दी। देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान पंकज रेखोला को क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button